राज्य समाचार

बालकोनगर में अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई

Spread the love

बालकोनगर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बालकोनगर क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित सिविक सेंटर में हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त रूप से सख्त कदम उठाए हैं। अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई पूर्व सूचना के साथ की गई, जिसके तहत पहले ही कंपनी द्वारा संबंधित स्थलों पर नोटिस चस्पा किए जा चुके थे। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कोरबा द्वारा 28 मार्च 2025 को कार्रवाई हेतु पत्र भी जारी किया गया था।

जनहित याचिका और लगातार बढ़ते विवाद को देखते हुए नगर निगम ने मामले को गंभीरता से लिया और अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया। प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील करते हुए यह सुनिश्चित किया कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो। इस दौरान बालकोनगर थाना की पुलिस टीम भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

सूत्रों के अनुसार बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण की घटनाएं सामने आ रही थीं। केवल पिछले दस दिनों में ही सेक्टर-3 में करीब 29 और सेक्टर-5 में 10 नए अवैध निर्माण किए गए थे। इन निर्माणों के जरिये बालको की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। प्रशासन ने इस कार्रवाई के जरिए यह स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी तरह के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button