राज्य समाचार

प्रधानमंत्री के बिलासपुर दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर लिया जायजा

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील स्थित ग्राम मोहभठ्ठा में प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों का  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं स्थल पर पहुँचकर जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं—मुख्य मंच, हेलीपैड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच, हितग्राहियों एवं विशिष्ट अतिथियों की बैठक व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मौके पर अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि 55 एकड़ क्षेत्र में आयोजित इस ऐतिहासिक सभा के लिए सभी तैयारियाँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित और जनहित केंद्रित हों। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में प्रदेशभर से लगभग 2 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके मद्देनज़र सभी विभागों को अलर्ट मोड पर कार्य करने को कहा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अब तक का सबसे बड़ा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। उनका आगमन नवरात्रि के शुभ अवसर पर हो रहा है, जो प्रदेश के विकास के लिए अत्यंत मंगलकारी संकेत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने स्वयं दिल्ली जाकर उन्हें आमंत्रित किया था, और आज पूरा प्रदेश उनके स्वागत के लिए आतुर है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जानकारी दी कि इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रधानमंत्री जी लगभग ₹33,000 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें पीएम जनमन योजना के तहत विशेष रूप से बिरहोर, बैगा और पहाड़ी कोरवा जैसी जनजातियों के लिए संचालित योजनाएँ शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों के विकास को नई दिशा देंगी।

श्री साय ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि हितग्राहियों को घर से सभा स्थल तक लाना और वापस सुरक्षित पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक ज़िम्मेदारी है। उन्होंने गर्मी को देखते हुए जल, छाया, चिकित्सा आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन पूरी तन्मयता से तैयारियों में जुटा है और यह कार्यक्रम प्रदेश के जनजीवन में एक ऐतिहासिक स्मृति के रूप में दर्ज होगा।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ एवं बिलासपुर आगमन बड़े गौरव की बात है ।उनको सुनने और देखने आने वालों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना हमारी जवाबदारी है। हितग्राही खुशी के साथ आएं और सुरक्षित वापस जाएं । इस काम के लिए हमें मुस्तैदी से जुट जाना है प्रधानमंत्री जी का यह बहुत बड़ा कार्यक्रम है । हम सभी को अपनी जिम्मेदारी अलर्ट होकर निभाना है । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के आगमन के पर्याप्त समय पूर्व पूर्व सभी पहुंच जाए। कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रस्तुतीकरण के जरिए अब तक की तैयारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धरमजीत सिंह,पुन्नूलाल मोहले, सुशांत शुक्ला, भूपेंद्र सवन्नी,महापौर पूजा विधानी,  दीपक ठाकुर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  पी दयानंद ,संभाग आयुक्त महादेव कावरे ,आईजी संजीव शुक्ला सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button