राज्य एव शहर

सहकारी बैंक के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और शासन के मंशानुरूप दिवंगत शासकीय कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में जिला सहकारी बैंक में आयोजित स्टाफ उप समिति की बैठक में बैंक के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित परिवार के सदस्यों को नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने का निर्णय लिया गया।

कलेक्टर ने सोमवार को अनुकंपा नियुक्ति पत्र दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को सौंपा। इस अवसर पर बैंक के सीईओ सुनील सोढ़ी, नोडल अधिकारी आशीष दुबे, प्रकाश शर्मा एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे। आज कलेक्टर द्वारा जिन्हें अनुकंपा नियुक्ति आदेश सौंपा गया उनमें स्व. रामफल यादव के पुत्र सुभाष यादव, स्व. डंकोर नारायण साहू के पुत्र मुकेश कुमार साहू, स्व. चन्द्रशेखर पाण्डेय की पत्नी श्रीमती श्वेता पाण्डेय, स्व. अमर सिंह सिदार के पुत्र चित्रेश सिंह सिदार, स्व. संतु राम चन्द्राकर के पुत्र दिलीप चन्द्राकर, स्व. द्वारिका प्रसाद चन्द्राकर की पत्नी श्रीमती भगवती चन्द्राकर, स्व. संतोष यादव के पुत्र महेन्द्र यादव एवं स्व. श्रीमती सविता कंवर की पुत्री नंदिता कंवर है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button