राष्ट्रीय खबरें

सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर ISRO ने जताई खुशी

Spread the love

नई दिल्ली (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनकी वापसी पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने कहा, आपका पुनः स्वागत है, सुनीता विलियम्स!I इसरो ने कहा, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर एक विस्तारित मिशन के बाद आपकी सुरक्षित वापसी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह NASA, SpaceX और संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिबद्धता का अद्भुत उदाहरण है, जिसे सुनीता ने अपने अद्वितीय साहस और समर्पण से पूरा किया।

इसरों ने दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं अपने सहयहोगियों की ओर सुनीता विलियम्स को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करते हैं। उनका कार्य एक प्रेरणा है, जो भविष्य में अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की नीतियों को और भी मजबूत बनाएगा। इसरो ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में काम कर रहा है, इस दिशा में, तो हम अंतरिक्ष अन्वेषण में आपकी विशेषज्ञता का उपयोग करना चाहते हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button