राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

CM का कोरबा आगमन, प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारी

कोरबा। जैसा कि सूत्रों के अनुसार आपको ज्ञात होगा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 29 जुलाई को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। यहां मुख्यमंत्री श्री बघेल मेडिकल कालेज के लिए बनने वाले भवन और सीएसईबी पश्चिम में 660 मेगावाट की दो यूनिटों का भूमिपूजन करेंग्र। इसके साथ ही घंटाघर में एक बड़ी जनसभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संबोधित कर विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। घंटाघर में लगने वाले समस्त ठेलों और गुमटियों को भी हटाने में प्रशासन काफी सक्रिय दिख रहा है ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चुनावी साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के अलग-अलग जिलों का लगतार दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में 29 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा प्रवास पर रहेंगे। बताया जा रहा हैं कि 29 जुलाई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा में बड़ी जनसभा को संबोधित कर विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे जनसभा के लिए घंटाघर मैदान को चुना गया हैं, जहां बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button