राजनीतीराज्य समाचाररोचक तथ्य

कोरबा में श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन, भक्तों को मिलेगा आध्यात्मिक ज्ञान का अमृत

Spread the love

कोरबा। शहर में आध्यात्मिकता और भक्ति का अनूठा संगम बनने जा रहा है। श्री कपिलेश्वरनाथ महिला मंडल सेवा समिति और नगरवासियों के सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 17 मार्च से 23 मार्च 2025 तक चलेगा, जिसमें प्रख्यात भागवताचार्य पं. श्रीकृष्ण गौड़ शास्त्री कथा वाचन करेंगे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

17 मार्च की सुबह 10 बजे श्री कपिलेश्वरनाथ मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। इस दौरान श्रद्धालु मंगल गीतों और भजनों के साथ इस यात्रा को भव्य बनाएंगे।

कथा का विशेष क्रम:

➡️ 18 मार्च: कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति, श्री शुक्रदेव प्राकट्य
➡️ 19 मार्च: ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, श्रीनरसिंह अवतार
➡️20 मार्च:वामन अवतार, श्री रामावतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (विशेष झांकी)
➡️ 21 मार्च: बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग
➡️ 22 मार्च: महाराज कथा, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव
➡️ 23 मार्च: सुदामा चरित्र, कुरुक्षेत्र में राधा-कृष्ण मिलन, भगवान शुक्रदेव विदाई, व्यास पूजन
➡️ 24 मार्च: हवन, पूजन एवं महाप्रसाद वितरण


???? कथा स्थल एवं समय

???? समय: दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक
???? स्थान: श्री कपिलेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण, कोरबा


श्रद्धालुओं के लिए विशेष आमंत्रण

आयोजकों ने कोरबा एवं आसपास के भक्तों से इस पावन कथा में शामिल होने का आग्रह किया है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन, संकीर्तन यात्रा और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र होंगे।

“श्रीमद् भागवत कथा केवल कथा नहीं, यह जीवन को आध्यात्मिक शांति और भक्ति से जोड़ने वाला एक माध्यम है।”

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button