राज्य समाचार

स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद खत्म हुई जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल

Spread the love

 

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

राजनांदगांव।   मेडिकल कॉलेज अस्पताल से संलग्न जूनियर चिकित्सकों की हड़ताल खत्म हो गई है. बीती रात स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात के दौरान स्टाइपेंड में वृद्धि के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया. इसके साथ ही जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था आज से पटरी पर लौट आने की संभावना है.

टाइम मैनेजमेंट और कैलेंडर ऐप्स चुनना

बता दें कि जूनियर डॉक्टर पखवाड़े भर से स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को लेकर हड़ताल पर थे, जिसकी वजह से जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था एक तरह से चरमरा गई थी. मरीजों के साथ उनके परिजन भी ऐसी स्थिति में हलाकान थे.

अस्पताल प्रबंधन भी जूनियर चिकित्सकों के हड़ताल में शामिल होने से व्यवस्था पर पड़ रहे असर से वाकिफ था. जिलेभर से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाले मरीजों को समय पर इलाज का लाभ नहीं मिल पा रहा था. मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

यही नहीं जूनियर चिकित्सकों की अनुपस्थिति में सीनियर चिकित्सकों पर काम का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया था. ओपीडी से लेकर अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में भी व्यवस्थाएं बनाए रखने में चिकित्सकों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी.

अस्पतालों से मिल रहे फीडबैक पर संज्ञान लेते हुए बीती रात जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्टाइपेंड के संबंध में विचार करते हुए उचित निर्णय लेने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button