राज्य समाचार

कोंटा मार्ग पर 5 किलो आईईडी बरामद

सुकमा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। थाना कोंटा क्षेत्र अंतर्गत कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर ग्राम बंडा के पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए 5 किलोग्राम आईईडी बरामद कर मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। इस आईईडी को खोज निकाला।

सुरक्षाबल को मुखबिर की सूचना और डिमाइनिंग अभियान के तहत सीआरपीएफ की 228वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान गुरूवार को 5 किलोग्राम आईईडी बरामद कर थाना कोंटा में विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सुरक्षाबलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसे को विफल कर नक्सलियों के नापाक इरादों पर पानी फे दिया है। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे संदिग्ध वस्तुओं की सूचना तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें, ताकि नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button