राज्य समाचार
मंत्री रविन्द्र चौबे से मिलने पहुंचे सीएम भूपेश:बंगले में कुमारी सेलजा, मोहन मरकाम और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव भी मौजूद, जाना स्वास्थ्य का हाल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव मंत्री रविन्द्र चौबे के बंगले पहुंचे हैं। मंत्रियों के बंगले जाकर राजनीतिक बैठकों का दौर प्रदेश में पहले ही शुरू हो चुका है और चौबे के बंगले में अचानक एक साथ इन नेताओं की मौजूदगी को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं, इस वक्त बंगले में चल रही है। इससे पहले बस्तर में सम्मेलन के ठीक बाद मंत्री मोहम्मद अकबर के बंगले में एक बैठक रखी गई थी और अब अंबिकापुर में संभागीय सम्मेलन की समाप्ति के बाद रविन्द्र चौबे के बंगले में यह बैठक रखी गई है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

Live Cricket Info
