राजनीतीराज्य समाचार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम सोनाखान के लिए हुए रवाना
20.12.22| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सोनाखान के लिए रवाना हुए. जहां वे आज बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम सोनाखान और ग्राम सरसींवा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। बिलाईगढ़ में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलो से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे।
वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info