राज्य समाचार

आईईडी की तैयारी में थे नक्सली, समय रहते विफल हुई साजिश

Spread the love

चमेदा जंगल में पुलिस ने बरामद किए 10 प्रेशर कुकर और राशन

 

धमतरी । धमतरी जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चमेदा के जंगल में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और डीआरजी की संयुक्त सर्चिंग टीम ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री और भारी मात्रा में राशन जब्त किया है। इस कार्रवाई को नक्सलियों की बड़ी साजिश पर करारा प्रहार माना जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

आईईडी की तैयारी में थे नक्सली, समय रहते विफल हुई साजिश

सर्चिंग के दौरान पुलिस को 10 नग प्रेशर कुकर बरामद हुए, जिनका इस्तेमाल आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने के लिए किया जा सकता था। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में राशन सामग्री भी मिली है, जो नक्सलियों के दीर्घकालिक ठिकानों की तैयारी की ओर इशारा करता है।

 

पुलिस की सक्रियता से टूटी नक्सली रणनीति

बरामदगी से साफ है कि नक्सलियों की एक बड़ी रणनीति को समय रहते नाकाम कर दिया गया। जंगलों में लगातार चल रहे तलाशी अभियानों ने नक्सली नेटवर्क पर दबाव बढ़ाया है और उनकी गतिविधियों को सीमित किया है।

 

एएसपी शौलेंद्र पांडेय ने की पुष्टि

इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक शौलेंद्र पांडेय ने बताया: “चमेदा के जंगलों में लगातार नक्सली मूवमेंट की खबरें मिल रही थीं। उसी के आधार पर डीआरजी और पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया और ये संदिग्ध सामग्री बरामद की गई।”

 

धमतरी में हुई यह बरामदगी नक्सलियों की मंशा और उनके खतरनाक मंसूबों को उजागर करती है, लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता ने साबित कर दिया कि नक्सल हिंसा के खिलाफ लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा खतरा टल गया है और नक्सल विरोधी अभियान को नई ऊर्जा मिली है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button