राज्य समाचार

गौ-मांस बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भिलाई में कृष्णा नगर हड्डी गोदाम में गौ मांस की बिक्री के तीन दिन बाद सुपेला पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सुपेला थाने का घेराव कर चेतावनी दी थी कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वो उग्र प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद पुलिस ने ऐक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आपको बता दें 19 जनवरी 2025 को बजरंग दल के लोगों ने कृष्णा नगर हड्डी गोदाम के पास से खुद गौ मांस रीदकर मामले की सच्चाई को उजागर किया।

इसके बाद बड़ी संख्या में बजरंगियों ने पूरे एरिया में जमकर प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। मामला बढ़ता देख सुपेला मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इस दौरान वहां तीन घरों में गौ मांस मिला था। इसी दौरान 22 वर्षीय लोकेश सोनी ने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। उसकी चाची संतोषी सोनी ने आरोप लगाया था कि लोकेश गौ मांस लेकर गया था। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से वो डर गया और फांसी लगा ली। इसके बाद जब बजरंगी गौ मांस बेचने के आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े रहे तो पुलिस दबाव में आई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button