राज्य समाचार

मरवाही में घूम रही है बाघिन, जंगल में आराम करती दिखी…

Spread the love

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भालू लैंड के नाम से मशहूर मरवाही के जंगल बीते दो दिनों से मादा बाघ की दहाड़ से गूंज रहा है। मरवाही वनमंडल के परासी गांव में बीते दिन इस बाघ को किसान के बैंगन की फसलों के बीच देखा गया था, जिसकी सूचना के बाद वन मंडल लगातार बाघ पर नजर रख रहा है।

आज बाघ की ड्रोन से तस्वीर ली गयी है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मादा बाघ जंगलो में आराम कर रही है। वहीं आवासीय क्षेत्र में बाघ की धमक से ग्रामीणों मे दहशत का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

मरवाही वनमंडल के DFO रौनक गोयल सहित वन विभाग कर्मचारी मादा बाघ की हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगलों की तरफ न जाने और समूह में रहने, सावधान रहने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की कोई भी जनहानि से बचा जा सके। इसके अलावा अचानकमार टाइगर रिजर्व के डॉक्टर्स की टीम और वाइल्ड लाइफ स्पेशलिस्ट भी यहां मौजूद है जो बाघिन पर नजर बनाए हुए हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button