राजनीतीराज्य समाचार

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने प्रेसवार्ता में मोदी सरकार पर किए तीखे वार, कहा-‘केंद्र की निकम्मी सरकार’

Spread the love

29.08.22| कांग्रेस पार्टी महंगाई के मुद्दे पर लगातार केंद्र की मोदी सरकार को घेर रही है. महंगाई के खिलाफ अपना विरोध जता रही है. इसी कड़ी में रायपुर में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने प्रेसवार्ता में मोदी सरकार तीखे वार किए. रागिनी नायक ने कहा कि आज देश में महंगाई की मार है. देश में नौजवान बेरोजगार हैं.

इतना ही नहीं रागिनी नायक ने कहा कि देश की सीमा पर प्रहार हो रहा है. आम जनता का जीएसटी से जीना दुस्वार है. आत्महत्या करने को किसान लाचार है. निकम्मी केंद्र की सरकार है. भारत की आर्थिक स्थिति खराब है. रुपये का अवमूल्यन हो रहा है.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

रागिनी नायक यहीं नहीं रुकी एक के बाद एक मोदी सरकार पर हमला किया. नायक ने कहा कि देश को मोदी सरकार गर्त में ले जा रही है. यूपीए सरकार में देश की जनता को राहत दी गई, लेकिन मोदी सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को राहत दे रही है. रागिनी ने कहा कि कांग्रेस ने नारा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो भाई. बेरोजगारी और महंगाई.

वहीं महंगाई के मुद्दे पर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि अंग्रेज़ों ने जैसे देश को लूटा, मोदी सरकार भी उसी तरह जनता को लूट रही है. अन्ना हजारे और बाबा रामदेव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दोनों ही आजकल नहीं दिख रहे, खूब आंदोलन करते थे. देश को बेचने में मोदी सरकार लगी है. देश की जनता अब मोदी सरकार को भगाने में जुट गई है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button