राज्य समाचार

राशन कार्डधारियों को मिलेगा तीन माह का एकमुश्त चावल

गरियाबंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं सार्वभौम पीडीएस के अंतर्गत गरियाबंद जिले के सभी राशन कार्डधारियों को माह जून 2025 में अपने संबंधित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से माह जून से अगस्त 2025 ( तीन माह  का चावल) एक साथ वितरण किया जायेगा। चावल के अतिरिक्त शेष राशन सामग्री जैसे- नमक, शक्कर, केरोसीन एवं अनुसूचित क्षेत्रों में चना मासिक पात्रता के अनुसार प्रतिमाह ही प्राप्त होगी। इस संबंध में संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा निर्देश जरी किये गये है। कलेक्टर  बी.एस. उइके ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को माह जून से अगस्त 2025 ( तीन माह ) का पात्रतानुसार चावल आबंटन एवं वितरण माह जून 2025 में एकमुश्त किये जाने के लिये आबंटन अनुरूप खाद्यान्न का भण्डारण शासकीय उचित मूल्य दुकानों में करने के निर्देश दिये हेै। साथ ही तीन माह के चावल वितरण की सूचना के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button