राज्य समाचार

राशन कार्डधारी 25 फरवरी तक करा सकते नवीनीकरण

Spread the love

बेमेतरा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। खाद्य विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण के अंतर्गत प्रचलित राशन कार्डों की नवीनीकरण प्रक्रिया की समय सीमा में वृद्धि की है। जिन्होंने अब तक राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया है। वह 28 फरवरी 2025 तक करा सकते है। जिला खाद्य अधिकारी ने ऐसे राशन कार्ड धारियों से अपील की है जिन्होंने अब तक किसी कारण वश नवीनीकरण नहीं  हुआ वह आगामी 28 फरवरी 2025 तक करा सकते है।’

’खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में प्रचलित 263606 राशनकार्डों में से 251309 (95.34ः) राशनकार्डों के नवीनीकरण की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है, तथा 12297 राशनकार्डाे का नवीनीकरण होना शेष है। खाद्य विभाग द्वारा आगामी 28 फरवरी 2025 तक राशनकार्ड नवीनीकरण की कार्यवाही अनिवार्य रूप से पूर्ण करवाने के निर्देश दिये गए हैं।’ पुनःनवीनीकरण हेतु शेष राशन कार्डधारियों से अपील की जाती है वे अपने राशनकार्ड का नवीनीकरण उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर अथवा स्वयं मोबाइल एप के माध्यम से 28 फरवरी 2025 तक अनिवार्य रूप से नवीनीकरण की कार्यवाही पूर्ण करा लेवें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button