राज्य समाचार

झाड़फूंक के बहाने विधवा से दुष्कर्म, आरोपी बैगा गया जेल

बिलाईगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां झाड़फूंक के नाम पर इलाज करने का दावा कर एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता चेचक जैसी बीमारी से पीड़ित थी और लंबे समय से उपचार के लिए परेशान थी। गांव में आने वाले एक बैगा के बारे में जानकारी मिलने पर महिला ने उससे संपर्क किया। आरोपी ने खुद को झाड़फूंक से बीमारी ठीक करने वाला बताकर महिला का इलाज शुरू किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसडीओपी विजय ठाकुर ने बताया कि झाड़फूंक के नाम पर यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। एक दिन आरोपी ने अकेलेपन का फायदा उठाकर महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया।

पीड़िता ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट
घटना के बाद हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी और बिलाईगढ़ थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया।

बिलाईगढ़ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button