राज्य समाचार

धमतरी जिले को राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 से सम्मानित

Spread the love

धमतरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विगत  दिवस नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित छठवां राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 तथा जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार प्रदान किए। धमतरी जिले को जल संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय उपलब्धि-धमतरी को मिला 8 जी पुरस्कार (पूर्वी क्षेत्र) जल संचय जनभागीदारी 1.0 के तहत पूर्वी क्षेत्र में धमतरी जिले को 8वां राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह सम्मान बताता है कि धमतरी सिर्फ समृद्ध जल संसाधनों की भूमि नहीं, बल्कि सक्रिय जनजागरूकता और नवाचार का मॉडल जिला बन चुका है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

धमतरी जिले में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में जल संचय एवं संरक्षण हेतु “माँ अभियान” प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। यह अभियान छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी माँ महानदी के उद्गम सहित सभी जल स्रोतों एवं पौराणिक महत्व के स्थलों के संरक्षण, विकास एवं संवर्धन पर केंद्रित है।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस उपलब्धि पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जल संसाधन विभाग सहित “माँ अभियान” की संपूर्ण टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button