राज्य समाचार

कृष्णा नगर को नाली समस्या से मिलेगा छुटकारा, पार्षद ने संधारण मद से स्वीकृत कराया नाली व पुलिया  

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा। मंगलवार को वार्ड नंबर 23 (वर्तमान वार्ड 26) कृष्णा नगर में नाली और पुलिया निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। इस कार्य के लिए 4 लाख रुपये का बजट संधारण मद से स्वीकृत किया गया है। वार्ड के पार्षद अब्दुल रहमान ने इस कार्य का भूमिपूजन करते हुए कहा कि यह निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर शुरू किया गया है।

 

पार्षद ने बताया कि इस नाली और पुलिया के निर्माण से क्षेत्र में जलजमाव और गंदगी की समस्या का समाधान होगा। स्थानीय निवासियों को साफ-सुथरा वातावरण मिलेगा और बारिश के दिनों में होने वाली असुविधा से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड के अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता देकर जल्द पूर्ण किया जाएगा।

 

भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने पार्षद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से वार्ड में विकास कार्यों को गति मिल रही है। पार्षद अब्दुल रहमान ने सभी से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें और क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान दें।

 

यह निर्माण कार्य अगले कुछ हफ्तों में पूरा होने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने इसे वार्ड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button