राज्य समाचार

कांकेर से गांजे की तस्करी कर मुंबई ले जा रहे आरोपी गिरफ्तार

भिलाई(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कांकेर से अशोक लिलेण्ड बडे वाहन में गांजा रखकर मुंबई महाराष्ट्र में खपाने ले जा रहे आरोपी को दुर्ग पुलिस के अंजोरा पुलिस व काईम ब्रांच ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर आरोपी से दो लाख कीमत का 18 किलो गांजा, आठ लाख कीमत की एक चार पहिया वाहन, 7400 रूपये नगदी, दस हजार कीमत की एक मोबाईल कुल जुमला 10,17,400 रूपये जप्त किया गया है। अंजोरा क्षेत्र के महमरा जालबांधा रोड में आधी रात को की गई नाकाबंदी के दौरान आरोपी मादक पदार्थ गांजा सहित पकड़ा गया।

आरोपी ने बताया कि पहले वह बडे रूप में गांजा की तस्करी करता था लेकिन पकडाने के कारण वह अब पकडा न सके इसलिए वह अब कम मात्रा में गांजा की तस्करी कर रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर अभिषेक झा ने बताया कि एक युद्ध नशे के विरूद्ध संकल्प अभियान चलाकर जिले में पूर्ण रूप से अवैध नशाबंदी करने के तहत कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में 11 नवंबर को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि, वाहन अशोक लिलेण्ड बड़ा दोस्त क्र एमएच 43 सीई 5609 में अवैध रूप गांजा बिक्री करने हेतु वाहन में रखकर कांकेर से बालोद होते हुए जालबांधा के रास्तें मुंबई महाराष्ट्र जाने वाला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूचना विश्वसनीय होने पर काईम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक तापेश्वर नेताम, चौकी प्रभारी अंजोरा रामनारायण सिंह ध्रुव के नेतृत्व में टीम गठित कर संभावित रास्ता ग्राम महमरा जालबांधा रोड चुन्नी लाल निषाद के घर के सामने पहुंचकर संदेही वाहन अशोक लिलेण्ड बड़ा वाहन क्रमांक एमएच 43 सीई 5609 को नाकाबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर चालक द्वारा अपना नाम अब्दुल रसीद अली पिता शिक अली उम्र 61 वर्ष साकिन शांताक्रुज एयर इंण्डिया कॉलोनी चर्च के पीछे आशीकली की चाल मुबई 29 थाना अकोला हॉल सांई सागर बीएलडीजी न्यू मिल रोड कुर्ला वेस्ट ग्रेटर मुंबई का रहने वाला बताया तथा अपने वाहन अशोक लिलेण्ड में बोरी मे गांजा होना जिसे पैसो के लालच मे बिक्री करने हेतु मुंबई ले जाना बताया।

जिसकी विधिवत तलाशी की गई जिसके वाहन में कुल 17.820 किग्रा जुमला कीमती 2 लाख रुपये का गांजा आरोपी से नगद 7400/- रू0 व 01 नग रियलमी कंम्पनी की नार्जी मोबाईल कीमती 10000 रुपये तथा आरोपी का डाईविंग लायसेंस जुमला कीमती 10,17,400 रूपये प्राप्त हुआ जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया है। जिसे रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। इस कार्यवाही में चौकी अंजोरा से सउनि रेमन साहू, प्र.आर. मुकेश गावड़े, आर. बृजमोहन सिंह, सुरेश साहू, राजकिरण ठाकुर, ऋषि यादव तथा एसीसीयू से सउनि पूर्ण बहादुर सिंह, आरक्षक जुगनू सिंह, अनूप शर्मा, शहबाज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button