राज्य समाचार

घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को चाकू मारा, अधिक रक्तस्राव से मौत; आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कोरबा।  मानिकपुर चौकी क्षेत्र के एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में 29 वर्षीय अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार घटना के दिन अंकित शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया।  कमरे में उसकी पत्नी प्रिया भी मौजूद थी। कुछ देर बाद अंकित अचानक गिर पड़ा और उसके पैर में चाकू लग गया। चोट से काफी रक्तस्राव होने लगा। पत्नी की आवाज सुनकर अंकित का छोटा भाई आशीष और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

परिजन गंभीर हालत में अंकित को एसईसीएल के विभागीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया। निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

 

बीमारी के कारण बढ़ा रक्तस्राव

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि अंकित के पैर में चाकू लगने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उसका ब्लड प्रेशर काफी नीचे चला गया। मेडिकल जांच में यह भी सामने आया कि अंकित को ऐसी बीमारी थी, जिसके कारण उसके शरीर में खून का थक्का बनने में सामान्य से अधिक समय लगता था। इस वजह से चोट के बाद रक्तस्राव नियंत्रित नहीं हो सका और उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई।

विवाद के दौरान चाकू मारने का आरोप

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अंकित शराब पीने के बाद अक्सर पत्नी के साथ विवाद और मारपीट करता था। घटना के दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान गुस्से में प्रिया ने अंकित के पैर में चाकू मार दिया। आरोप है कि चोट लगने के बाद उसे तत्काल अस्पताल नहीं ले जाया गया, जिसके कारण काफी मात्रा में खून बह गया।

 

 

पुलिस ने मामले में प्रिया सोनवानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत अपराध दर्ज किया है। पूछताछ और जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button