राष्ट्रीय खबरें

साम्प्रदायिकता में बीजेपी की मास्टरी है – सीएम बघेल

Spread the love

नई दिल्ली, 13 फरवरी। चुनाव प्रचार पर कानपुर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल ने हिजाब विवाद पर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि साम्प्रदायिकता में बीजेपी की मास्टरी है। वहीं, उन्होंने कहा कि अब योगी और मोदी के जाने का समय हो चुका है।
उत्तरप्रदेश चुनाव के दूसरे चरण के दौरान कानपुर में डोर टू डोर कैंपेन करने पहुंचे भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कर्नाटक में हुए

हिजाब विवाद पर कहा कि जिन्होंने इसकी शुरुआत की है उन्हें अंजाम का पता नहीं है। इस मुद्दे पर कॉलेज के प्राचार्य को बच्चियों के पालको को बुला कर बात की जानी चाहिए थी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

वहीं, उत्तरप्रदेश चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। दूसरी पार्टियां धर्म और जाति के आधार पर वोट मांग रही हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी आम जनता के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है।

बघेल ने कहा कि कांग्रेस का मुख्य मुद्दा है किसानों को दाम मिले, बेरोजगारों को काम मिले और महिलाओं को सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के लडक़ी हूं लड़ सकती हूं इस नारे से महिलाओं में आत्मविश्वास आया है और इस बार परिवर्तन अवश्य होगा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के उपचुनाव हारते ही केंद्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल, डीजल की कीमतों में कमी की। महंगाई अगर कम करना है तो भाजपा को हराना ही होगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button