राज्य समाचार

कोरबा में जीएसटी टीम की छापेमारी, कबाड़ व्यवसायी के ठिकानों पर कार्रवाई

Spread the love

कोरबा। कोरबा के राताखार क्षेत्र में कबाड़ व्यवसायी मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी के घर और गोदाम पर जीएसटी टीम ने छापा मारा। रायपुर से आई इस टीम ने बुधवार को दोपहर 1 बजे कार्रवाई शुरू की, जिसमें मुकेश साहू के घर और गोदाम के सभी दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। गोपनीय तरीके से की जा रही इस कार्रवाई के कारण छापेमारी का स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है।

सर्विस टैक्स चोरी की आशंका पर छापेमारी
सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी सर्विस टैक्स में चोरी की आशंका के तहत की गई है। टीम में चार सदस्य शामिल हैं जो दस्तावेजों की जांच करने के साथ ही अलग-अलग पूछताछ भी कर रहे हैं। इस कार्रवाई के चलते कोरबा में कबाड़ व्यवसाय से जुड़े अन्य लोगों में भी हड़कंप मच गया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

पूर्व में भी हो चुकी है छापेमारी
सूत्रों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब मुकेश साहू के ठिकानों पर जीएसटी टीम ने कार्रवाई की है। इससे पहले भी उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है, जिससे कबाड़ व्यवसाय से जुड़े अन्य लोगों में भी तनाव बढ़ गया है।

कबाड़ व्यवसाय पर कोरबा पुलिस की सख्ती
कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि जिले में कबाड़ व्यवसाय पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि यदि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कबाड़ व्यापार संचालित हो रहा है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button