राज्य समाचार
विंग कमांडर एमबी ओझा के निधन पर राज्यपाल ने जताया दुःख
रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राज्यपाल रमेन डेका ने विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) एमबी ओझा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युद्ध में भारत की विजय के साक्षी भी रहे, माँ भारती की रक्षार्थ अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले ऐसे वीर सैनिक को शत्-शत् नमन।
साथ ही राजपाल ने कहा कि एमबी ओझा 1971 के युद्ध के साथ-साथ अनेक मिशनों में सभी को अपने अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम से परिचित कराया। तत्पश्चात राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में आश्रय एवं परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
