राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हरिद्वार में संपन्न

हरिद्वार।भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्त्वपूर्ण बैठक हरिद्वार के जयराम आश्रम में संपण हुई। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विस्तार एवं राष्ट्रीय कमेटी के पुनर्गठन का प्रस्ताव संगठन के संस्थापक शाहनवाज़ हसन द्वारा रखा गया, जिस पर उपस्थित सभी राज्य इकाइयों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति प्रदान की। नई राष्ट्रीय कमेटी में अध्यक्ष पद पर अशोक पाण्डे, उपाध्यक्ष श्रीमती आर चंद्रिका एवं राघवेंद्र मिश्रा, महासचिव शाहनवाज़ हसन, सचिव पद के लिए गिरिधर शर्मा, डॉ नवीन आनंद जोशी, नितिन चौबे, चंदन मिश्र , घनश्याम बागी एवं धर्मेंद्र मिश्रा को शामिल किया गया। संयुक्त सचिव के पद पर विष्णु शंकर उपाध्याय, इंद्रजीत सिंह मग्गो, शीबू निगम, थंगामणि, संजय पांडेय, अवधेश कुमार चौधरी एवं नवीन पाण्डेय को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता हरियाणा की वरिष्ठ पत्रकार इंदु बंसल को नामित किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में अजय कुमार, नीरज कुमार, सागर सूरज, संजीव जयसवाल, प्रवीन फिलिप, काधीरावण, परम्मा सिवम, नवीन बंसल, हमिंद्र सिंह नागपाल, अमरनाथ, श्रीकांत कार्तिकर, महेंद्र शर्मा, रेखा पटेल, अरुण सक्सेना, सुखनंदन बंजारा, गंगेश द्विवेदी, देवेन्द्र सिंह को शामिल किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने बिहार के अररिया जिला के पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी, परिजनों को 25 लाख रुपए मुआवजा एवं सरकारी नौकरी की मांग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की गई है। बीएसपीस की बिहार इकाई को निर्देशित किया गया है इस हत्याकांड में न्याय मिलने तक संगठन परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करे।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुछ चापलूस अधिकारीयों के वरगलाने पर पत्रकारों के ऊपर नकेल कसने की अधिसूचना को तत्काल रद्द करने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पंजाब में पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज किए जा रहे झूठे मुकदमों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली के मुख्य्मंत्री अरविंद केजरीवाल से संज्ञान लेते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री से डिजिटल मीडिया एक्ट में संशोधन करते हुए न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल के लिए मान्यता का प्रावधान जल्द करने की मांग की है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मध्यम एवं छोटे समाचार पत्रों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा विज्ञापन नीति में बदलाव पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने केंद्रीय स्वास्थ मंत्री से देश भर के पत्रकारों एवं उनके परिजनों के लिए बंगाल राज्य के तर्ज पर हेल्थ कार्ड बनाने की मांग की है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अपने सभी सदस्यों के लिए 5 लाख रुपए तक का बीमा कराने का निर्णय लिया है। फिलहाल बीएसपीएस की झारखंड राज्य इकाई द्वारा बीमा का प्रावधान किया जा रहा है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पत्रकार सुरक्षा कानून देश भर में लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अगला राष्ट्रीय सम्मेलन कर्नाटक राज्हीय के प्रस्ताव पर 13 अक्टूबर 2023 को बैंगलोर में करने का निर्णय लिया है।–इनसेट– या मैटर में जोड़ लें—
संतों का मिला आशीर्वाद, संघ ने जताया आभार ।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी ने देश के कई प्रान्तों के आये पत्रकारों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने संदेश के रूप में आशीर्वचन भेजा। पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार के नगर विधायक मदन कौशिक ने अपने प्रतिनिधि के तौर पर डॉ विशाल गर्ग को भेजा। डॉ विशाल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कौशिक की ओर से पत्रकारों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक उपरांत श्री गंगा सभा की ओर से देश भर से आये पत्रकारों को गंगा आरती में शामिल करते हुए प्रसाद दिया गया। गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम सहित श्री गंगा सभा का सहयोग मिला। बैठक उपरांत संघ के राष्ट्रीय सचिव गिरिधर शर्मा ने पत्रकारों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया । साथ ही सहयोग देने को लेकर जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, पंतजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी जी , पूर्व कैबिनेट मंत्री और नगर विधायक मदन कौशिक आदि का हार्दिक आभार जताया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button