राज्य समाचार

KORBA:दीपका में दिनदहाड़े चोरी, सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान पर हाथ साफ

कोरबा,20 नवम्बर । जिले के दीपका क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। ताजा मामला बी-377 एनसीएच दीपका कॉलोनी निवासी दीपक राठौर के मकान का है, जहां अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े दरवाजा तोड़कर सोने-चांदी के गहनों और अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की जानकारी के अनुसार, दीपक राठौर सुबह 8 बजे अपने कार्य स्थल पर गए थे। दोपहर 12 बजे जब वे घर लौटे, तो मकान के पीछे के दरवाजे टूटे हुए मिले। घर के अंदर जाकर सामान की जांच करने पर उन्हें पता चला कि घर पर रखे सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान अलमारी से चोरी हो गए हैं।

इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में दिनदहाड़े हुई इस चोरी से भय का माहौल व्याप्त हो गया है। दीपका पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button