राज्य समाचार

CM विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, आज से 7 जून तक ‘चावल उत्सव’, साइकिल रैली में शामिल होंगे

Spread the love

रायपुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर, दुर्ग और कोण्डागांव जिलों के दौरे पर रहेंगे. वे सुबह रायपुर से रवाना होकर दुर्ग जिले के ग्राम कोलिहापुरी में “कुर्मी क्षत्रिय समाज महाधिवेशन” में शामिल होंगे. इसके बाद वे कोण्डागांव जिले के भोंगापाल में ” भोंगापाल बुद्ध महोत्सव” में भाग लेंगे. लौटकर रायपुर में “देवांगन महाकुंभ-2025” कार्यक्रम में शामिल होंगे. दिनभर चलने वाले इस दौरे के बाद वे शाम को रायपुर निवास लौटेंगे.

आज से 7 जून तक प्रदेश में ‘चावल उत्सव’ मनाया जाएगा. इस अभियान के तहत 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को तीन माह का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा. इसके लिए प्रदेश की 13,928 उचित मूल्य दुकानों को चावल का आबंटन कर दिया गया है. सुचारु वितरण सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button