राज्य समाचार

बिल्डिंग में लगी आग, कई गाड़ियां खाक…

दुर्ग । भिलाई टाउनशिप के बिल्डिंग के नीचे भीषण आग लग गई। इस आग से बिल्डिंग में रहने वाले लोगों की स्कूटर और मोटर साइकिल जलकर खाक हो गई। लोगों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी है। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भिलाई सेक्टर 2 के सड़क 16 की बिल्डिंग के नीचे आज शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आगजनी की घटना में 5 स्कूटर और एक मोटर साइकिल गाड़ी जलकर खाक हो गई। आग की सूचना बिल्डिंग के लोगो को लगी जिसके बाद आसपास के लोग भी बाहर आए और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाने पर फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

 

 

 

आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान बिल्डिंग के नीचे रखे स्कूटर और मोटर साइकिल खाक हो चुकी थी। आग की लपटें पास के मकानों के अंदर तक पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि बिल्डिंग के नीचे लगे मीटर और बिजली कनेक्शन पर शार्ट सर्किट हुआ है, जिससे आग लगी है। बहरहाल भट्टी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button