करियर

दिनदहाड़े हुई सराफा व्यापारी की हत्या, एक संदेही को पुलिस ने किया गिरफ्तार

21.10.22| दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई सराफा व्यापारी सुरेन्द्र कुमार सोनी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है. पुलिस की माने तो वारदात को अंजाम लूट की नहीं हत्या के इरादे से दिया गया है. इसके लिए दिल्ली और झारखंड से दो सुपारी किलर बुलाए गए थे. पूरे वारदात में कुल 6 लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है. एक संदेही को गिरफ्तार किया गया है, जो खुद को कथित बीजेपी नेता बता रहा.

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि एक संदेही को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका नाम गौरव कुमार है. वह झारखंड का रहने वाला है. उसके साथ दिल्ली का रहने वाला एक और सुपारी किलर शामिल है. दोनों 18 अक्टूबर को प्रयागराज में मिले. इसके बाद वहां कार से सड़क मार्ग से होते हुए रीवां और फिर रायपुर पहुंचे. यहां आरंग में पहले दो आरोपी पहुंचे हुए थे, जो सुपारी देने वाले आरोपी के साथ मिलकर पिछले चार दिन से वारदात की प्लानिंग कर रहे थे.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दिल्ली और झारखंड से मुख्य शूटर आने के बाद दो दिनों तक और आरंग में ही रहकर पूरी प्लानिंग की गई. 6 दिनों की कंप्लीट प्लानिंग करने के बाद सही मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया गया. दुर्ग पुलिस की माने तो ये पूरी तरह से सुपारी किलिंग का मामला है. इसमें घर का कोई न कोई सदस्य शामिल है, जिसे सुरेंद्र कुमार सोनी की हर एक गतिविधि की बारीकी से जानकारी थी.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button