राज्य समाचार

कानून व्यवस्था पर सरकार अलर्ट, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बड़ी घटनाओं ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार को परसा कोल ब्लॉक क्षेत्र में ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुए हिंसक संघर्ष के बाद सरकार सतर्क हो गई है। इससे पहले बलौदाबाजार, कवर्धा के लोहारीडीह, और सूरजपुर में भी गंभीर घटनाएं सामने आईं। सूरजपुर में एक पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या ने राज्य में कानून व्यवस्था पर चिंता बढ़ा दी है।

इन घटनाओं के मद्देनजर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को गृह विभाग की आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में होगी, जिसमें उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), और राज्य के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में राज्य में कानून व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियानों, और हालिया घटनाओं की समीक्षा की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विशेषकर सूरजपुर की घटना के बाद यह बैठक अत्यधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यमंत्री साय इस बैठक में कानून व्यवस्था को सख्त करने और अपराधों पर नकेल कसने के लिए कड़े निर्देश देने की तैयारी में हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button