राज्य समाचार

राजधानी रायपुर में एक छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, CBSE रिसल्ट को लेकर जताई जा रही आशंका

23.07.22| राजधानी के विधानसभा थाना इलाके में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक छात्रा के खुदकुशी के पीछे CBSE रिसल्ट को लेकर आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना को लेकर परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे विधानसभा स्थित आवासीय परिसर की है। यहां 12वीं कक्षा की छात्रा ऋचा चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा का शव कमरे में दुपट्‌टे से बने फंदे पर लटकी हुई मिली। शुक्रवार को ही 12वीं CBSE के परिणाम आए। हालांकि अब तक परिजनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि छात्रा का रिजल्ट क्या रहा। ऋचा के पिता अरविंद मिश्रा छत्तीसगढ़ विधानसभा में काम करते हैं। वो अपने किसी काम से दिल्ली गए थे। बेटी की मौत की खबर सुनकर लौटे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विधानसभा थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि घटना कल की है जहाँ विधानसभा स्थित वोलोंय में रहे वाली छात्रा ने खुद कुशी की है। पुलिस शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद ऋचा का शव घरवालों को सौप देगी। पुलिस ऋचा के दोस्तों से भी पूछताछ करेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button