राज्य समाचार

जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए SECL हसदेव क्षेत्र के अंडरग्राउंड माइंस के 2 अधिकारियों की डूबने से मौत

Spread the love

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अमृत धारा जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए SECL हसदेव क्षेत्र के अंडरग्राउंड माइंस के 2 अधिकारियों की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक कर्मचारी किसी तरह बाहर निकल गया। बताया जा रहा है कि, तीनों को तैरना नहीं आता था। घटना पोड़ी थाना इलाके के नागपुर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान शुभम मलार निवासी शहडोल और पृथ्वी सेटी निवासी तेलंगाना के रूप में हुई है। दोनों SECL के अंडर मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

दरअसल, SECL चिरमिरी में पदस्थ अधिकारियों समेत 8 लोग मंगलवार को पिकनिक मनाने के लिए अमृत धारा जल प्रपात गए थे। वे शाम करीब 4 बजे अमृतधारा जल प्रपात के नीचे हसदेव नदी में नहा रहे थे। इस दौरान नहाने समय 3 कर्मचारी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। एक कर्मचारी किसी तरह निकलने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी शेष नारायण सिंह की टीम और SECL की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। शुभम मलार और पृथ्वी सेटी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बता दें कि, अमृतधारा जल प्रपात में नीचे जाकर नहाना प्रतिबंधित है। प्रशासन ने हादसों के कारण अमृतधारा जल प्रपात के कुछ इलाकों को प्रतिबंधित घोषित कर दिया है। यहां सावधानी के बोर्ड भी लगाए गए हैं। यहां नियमित निगरानी नहीं की जाती है,। इसलिए यहां आने वाले लोग मनमाने तरीके से पानी में उतरकर नहाते हैं

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button