राज्य समाचार

आईजी कल्लूरी की ईओडब्ल्यू से छुट्टी

Spread the love

रायपुर। राज्य सरकार ने आखिरकार आईजी एसआरपी कल्लूरी को ईओडब्ल्यू एवं एसीबी से हटाकर जीपी सिंह को यहां पर आईजी के पद पर पदस्थ किया है। मामले में एसआरपी कल्लूरी को लेकर भाजपा के द्वारा की जा रही आलोचना और पूर्व में कल्लूरी पर लगे आरोपों को लेकर सरकार पर विधानसभा में निशाना साधा गया था। अब सरकार ने श्री कल्लूरी को वहां से हटाकर परिवहन में अपर आयुक्त के पद पर पदस्स्थ किया है।
गृहविभाग द्वारा जारी आदेश में अपर परिवहन आयुक्त ओपी पाल को डीआईजी पुलिस मुख्यालय, सुजीत कुमार सहायक पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी को पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, अरविंद कुजूर एसपी कोण्डागांव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी और अशोक कुमार सिंह एएसपी सहायक प्रभारी एसआईबी जगदलपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस राजनांदगांव के पद पर पदस्स्थ किया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button