राज्य समाचार

इमलीडुग्गू में आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन 

Spread the love

 

कोरबा। भाजयुमो जिला महामंत्री और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन इमलीडुग्गू में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होकर सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पारंपरिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ रावण दहन किया गया। पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने अपने संबोधन में दशहरे को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताते हुए समाज में एकता, शांति और विकास का आह्वान किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पार्षद श्री देवांगन ने कहा कि दशहरा केवल श्रीराम की रावण पर विजय का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। हमें इस पर्व से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, शांति और विकास का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम वर्षों से दशहरा पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। यह पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें और हमारी आने वाली पीढ़ियों को सिखाता है कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में कठोर संघर्ष कर बुराई पर विजय प्राप्त की। उसी प्रकार हमें भी सत्य के मार्ग पर चलकर अपने जीवन की बाधाओं पर विजय प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा पहला कर्म मानव सेवा होना चाहिए। जीवन में धैर्य रखना बहुत आवश्यक है, जिसके जीवन में धैर्य नहीं है वह जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता।

इस अवसर पर देवेंद्र पांडेय, मुकुंद कंवर, रामकुमार राठौर, शैलेंद्र यादव, पार्षद सुफल दास, गुड्डा महराज, पुरोषत्तम शर्मा, कमल यादव, मोहन यादव, संतोष उइके, भोला उईके सहित अन्य उपस्थित रहे।।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button