राज्य समाचार

रायपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी नबीन, संगठन की बैठकों में होंगे शामिल

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शनिवार की सुबह रायपुर पहुंच गए हैं। वे यहां दो दिनों तक संगठन की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। रायपुर पहुंचते ही नबीन ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेसी केवल जीत की उम्मीद करते हैं, जबकि, चुनाव जीतने के लिए उम्मीद के साथ कर्म भी करना पड़ता है।

नितिन नबीन ने यहां मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, BJP का संगठन पूरे साल काम करता है। आज भी पार्टी की आगामी कार्यक्रमों पर बैठक होगी। एक पेड़ मां के नाम, विभाजन विभीषिका दिवस, तिरंगा अभियान पर चर्चा होगी। कार्यसमिति समेत अन्य विषयों को लेकर समीक्षा होगी। श्री नबीन ने कहा कि, सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचने पर फोकस होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि, चुनाव को लेकर संगठन अपनी पूरी तैयारी कर रहा है। हमारे कार्यकर्ता भी मुस्तैदी से उसकी तैयारी कर रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव में भी BJP को ही सफलता मिलेगी। वहीं रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए उपचुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी श्री नबीन ने कहा कि, कांग्रेस के लोग राजनांदगांव में भी उम्मीद कर रहे थे। हर जगह कांग्रेस की उम्मीदें ही बनी रहती हैं। चुनाव जीतने के लिए उम्मीद के साथ कर्म भी करना पड़ता है।

वहीं निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर नितिन नबीन ने कहा- समय आने दीजिए, हर विषय में फैसला समय पर होता है। विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में हमारे कार्यकर्ता जीते। समय आने पर निगम मंडल को लेकर भी निर्णय हो जाएगा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button