राज्य समाचार

बढ़ते उत्पादन की समीक्षा – देश के एल्यूमिनियम उद्योगों का परिदृश्य (भाग 5), अन्य स्रोतों से कमाई का करिश्माई प्रदर्शन

आज के युग में, “अन्य स्रोतों से कमाई” (Other Income) को एक स्टेटस सिंबल माना जाने लगा है। हर व्यक्ति अपने नियमित कार्य के साथ अतिरिक्त आय अर्जित करने के लिए मेहनत करता है। कुछ लोग अपने स्टेटस के कारण भी अतिरिक्त आय प्राप्त करते हैं। यह लेख उन व्यक्तियों को समर्पित है जो सोचते हैं कि उनके स्टेटस के अनुसार, उन्हें अन्य स्रोतों से भी आय प्राप्त होनी चाहिए।

हमारा यह लेख अगर स्टेटस प्राप्त लोगों की अतिरिक्त आय में बढ़ोतरी करता है, तो यह अपनी परिपूर्ण मंजिल को पाने में सफल होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हमारे पूर्व प्रकाशित लेख – “बढ़ते उत्पादन की समीक्षा – देश के एल्यूमिनियम उद्योगों का परिदृश्य (भाग 1, 2, 3, और 4)” के संदर्भ में आगे बढ़ते हुए, आज हम भारत के सबसे बड़े एल्यूमिनियम उत्पादकों – वेदांता, हिंडाल्को, और नाल्को – के बारे में कुछ और तथ्य प्रकाशित कर रहे हैं। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख के तथ्यों की समीक्षा पूर्व के लेखों में प्रकाशित तथ्यों के प्रकाश में करें।

अन्य स्रोतों से कमाई (Other Income) क्या है?

किसी भी कंपनी द्वारा अपने नियमित उत्पाद की बिक्री से जो राशि प्राप्त की जाती है उसे राजस्व (Revenue) के रूप में जाना जाता है। लेकिन कंपनी द्वारा यदि और किसी तरह से राशि अर्जित की जाती है, तो उसे अन्य स्रोतों से कमाई (Other Income) के तौर पर जाना जाता है। कंपनियां इस अन्य स्रोतों से कमाई को अपनी वार्षिक रिपोर्ट में साझा करती हैं। यह प्रक्रिया किसी भी पंजीकृत कंपनी के लिए अनिवार्य है।

प्रमुख एल्यूमिनियम उत्पादकों की अन्य स्रोतों से कमाई (Other Income)

हमने पिछले 10 वर्षों में वेदांता, हिंडाल्को, और नाल्को की अन्य स्रोतों से कमाई के आंकड़े प्रकाशित किए हैं। यह आंकड़े Screener.in से लिए गए हैं।

कंपनी का नाम Mar-13 Mar-14 Mar-15 Mar-16 Mar-17 Mar-18 Mar-19 Mar-20 Mar-21 Mar-22 Mar-23 Mar-24 2013 से गुणात्मक परिवर्तन
नाल्को 511 508 1,070 711 368 1,124 326 273 147 264 236 678 1
हिंडाल्को 1,111 677 -832 1,500 1,198 2,879 1,127 906 -964 1,253 1,307 1,519 1
वेदांता 33 1,874 -19,222 4,290 4,423 6,087 4,270 -14,932 2,743 1,832 2,625 5,239 159

तीन सबसे बड़े उत्पादकों में इस बार भी वेदांता ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए चैंपियनशिप शील्ड अपने पास बरकरार रखी है। वेदांता का राजस्व 52 गुणा बढ़ा है, कच्चे माल पर खर्च 139 गुणा बढ़ा है, प्रचालन मुनाफा 76 गुणा बढ़ा है, और अन्य स्रोतों से कमाई 159 गुणा बढ़ी है।

वहीं हिंडाल्को का राजस्व 3 गुणा, कच्चे माल पर खर्च 3 गुणा, प्रचालन मुनाफा 3 गुणा, और अन्य स्रोतों से कमाई 1 गुणा बढ़ी है। नाल्को का राजस्व 2 गुणा, कच्चे माल पर खर्च 2 गुणा, प्रचालन मुनाफा 3 गुणा, और अन्य स्रोतों से कमाई 1 गुणा बढ़ी है।

उपरोक्त विवरण से स्पष्ट होता है कि पिछले 10 वर्षों में वेदांता ने अन्य स्रोतों से कमाई में सबसे अधिक वृद्धि की है। यह कंपनी हर क्षेत्र में अग्रणी है और इसे वर्ल्ड लीडर कहना सही है। पाठक-गण इस लेख और पूर्व के लेखों के आधार पर मुख्य एल्यूमिनियम उत्पादकों की समीक्षा कर सकते हैं। अगले लेख में हम इन कंपनियों के अन्य तथ्यों पर प्रकाश डालेंगे।

विशेष : हमारी टीम द्वारा अथक मेहनत और प्रयास से तथ्यों का संचय कर यह लेख प्रकाशित किया गया है। पाठकों से अपेक्षा है कि वे हमारे प्रकाशन का समाज में संचार करें, जिससे हमारे सत्य उजागर करने के प्रयासों को प्रेरणा मिलेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button