राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा तेज बारिश का दौर

रायपुर  ।  मानसून ने ट्रैक बदल लिया है। इससे अब छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। रविवार को प्रदेशभर में इसका असर देखने को मिला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को भी अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं, जबकि एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश के भी संकेत हैं।

इसका क्षेत्र सरगुजा संभाग है। वहीं मध्य एवं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के भी अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा रायपुर में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने के आसार हैं,

जबकि अधिकतम तापमान 32, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा हुई।

जिसमें सर्वाधिक वर्षा उत्तर छत्तीसगढ़ के ही कुछ क्षेत्रों में 16 सेमी तक, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम एक से दो सेमी वर्षा दर्ज की गई।

यह बन रहा सिस्टम
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी झारखंड और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक द्रोणिका पश्चिम असम से उत्तरी ओडिशा तक 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

अधिकतम तापमान में गिरावट

अधिकतम तापमान में 30 वर्षों के औसत की तुलना में गिरावट देखी जा रही है। सर्वाधिक गिरावट जगदलपुर में 4.2 डिग्री, पेंड्रा रोड में 2.7, अंबिकापुर में दो डिग्री, रायपुर में 0.7, दुर्ग में 0.6 और बिलासपुर में यह सामान्य औसत से 0.4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।

बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

बारिश की वजह से तापमान गिर गया है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गर्मी और उमस से लोग परेशान हो चुके थे। इधर किसानों ने भी बोवनी की तैयारी शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button