राज्य समाचार

कलेक्टर की पहल से दस दिनों में 7 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

Spread the love

कलेक्टर ने दो युवकों को नियुक्ति पत्र सौंपकर दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गरियाबंद।  कलेक्टर दीपक अग्रवाल की त्वरित एवं संवेदनशील पहल से पिछले दस दिनों में 7 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति मिल चुकी है। कलेक्टर ने आज दो युवकों को अनुकंपा नियुक्ति सौंपकर निष्ठा एवं लगन से शासकीय सेवा करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि 10 जुलाई को दो, 15 जुलाई को तीन तथा आज दो लोगों को इस प्रकार कुल 07 लोगों को पिछले 10 दिनों के भीतर अनुकंपा नियुक्ति दी जा चुकी है। शासन के प्रावधानों के तहत कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिये हैं। इसी के तहत अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति मिलने से आज दोनों युवकों ने खुशी जताते हुए कलेक्टर एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। राहुल एवं लोकेश कुमार को भृत्य पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। अनुकंपा नियुक्ति मिलने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य शासन की नीति के तहत त्वरित पहल से नौकरी मिल गई है। जिससे आर्थिक समस्याओं को दूर करने एवं परिवार के पालन पोषण में सहायक होगी।

उल्लेखनीय है कि आज अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले देवभोग अंतर्गत ग्राम सुपेबेड़ा के निवासी श्री राहुल कुमार ने बताया कि उनके पिताजी सहायक शिक्षक के रूप में प्रायमरी स्कूल ठिरलीगुड़ा में पदस्थ थे। उनके निधन के बाद उन्हें भृत्य पद के रूप में शासकीय मीडिल स्कूल झाखरपारा में नियुक्ति मिली है। उन्होंने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति मिलने से परिवार के पालन पोषण एवं देखरेख में सहायता मिलेगी। साथ ही भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। इसी प्रकार ग्राम दीवानमुड़ा के रहने वाले श्री लोकेश कुमार के पिताजी प्रधानपाठक के रूप में शासकीय मीडिल स्कूल दीवानमुड़ा में पदस्थ थे। उनके निधन के पश्चात उन्हें भृत्य के रूप में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल झाखरपारा में अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उन्होंने बताया कि पिता के जाने के बाद भविष्य चिंतित था। शासन की पहल से अनुकंपा नियुक्ति मिलने से परिवार के खुशहाली में मदद होगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button