राज्य समाचार
बीएसपी में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस…
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 7 के सब स्टेशन 15 एप के पैनल में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक का शव केबल वायर के बीच फंसा हुआ है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक चोरी करने की नियम से घुसा और करंट लगने से उसकी मौत हुई है। भिलाई स्टील प्लांट में युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही भट्ठी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
.17खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस 7 के सब स्टेशन 15 एफ के पैनल में हादसा हुआ है। जिस पैनल के अंदर केबिल के बीच में व्यक्ति मृत पाया गया है, उसकी दीवार टूटी पाई गई है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि पैनल की दीवार को तोड़कर व्यक्ति चोरी करने की नियत से अंदर घुसा होगा।
