राज्य समाचार

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्कूल प्रांगण में लगाया पौधा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जशपुरनगर । प्रदेश में नई शैक्षिक सत्र 2024-25 की शुरुआत के साथ राज्य  भर के स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। जशपुर जिले में भी पूरे उत्साह के साथ स्कूलों में विद्यार्थियों का स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में  शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय शामिल हुईं। जहां मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के फोटो में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

इस अवसर पर कौशल्या साय ने अपने उदबोधन में बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए स्वास्थ्य संबंधी शारीरिक शिक्षा, नैतिक मूल्यों की शिक्षा, अपने पारंपरिक संस्कृति को सहेजने और उसे निभाने की प्रेरणा अपने जीवन में घटित उदाहरणों को देकर छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने  छात्राओं को देखकर प्रफुल्लित होकर अपने बचपन और  स्कूली जीवन की अनुभवों और घटनाओं को छात्राओं के बीच साझा किया। उनके स्वागत में छात्राओं द्वारा मंगलाचरण नृत्य, स्वागत गीत व ‘स्कूल चले हम’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान  एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कौशल्या साय ने वृक्षारोपण भी किया गया। तत्पश्चात प्राथमिक एवं माध्यमिक खंड के द्वारा आयोजित न्यौता भोज में छात्राओं के साथ सम्मिलित होकर न्यौता भोज ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं एवं रसोइयों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके साथ तस्वीर खिंचवाई। वही हायर सेकेंडरी स्तर के समस्त स्टाफ एवं छात्राओं के साथ भी तस्वीर खिंचवाई कऔर कुछ पल छात्राओं के साथ पारंपरिक नृत्य में सम्मिलित होकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन के अंतिम चरणों में विदाई लेते हुए सभी बच्चों को आशीर्वाद देकर अनुग्रहित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में घनश्याम होता, सुनील अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, अमित अग्रवाल, रामदेव राम कायता, गंगा देवी यादव, जे.पी.पांडेय, राय जी व मारिया गोरेती तिर्की (एबीईओ) उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर पटेल व्याख्याता व सुधीर कुमार दुबे व्याख्याता के द्वारा किया गया। वरिष्ठ व्याख्याता अनिल फ्रांसिस  द्वारा संस्था के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 की जानकारी दी गई एवं अन्य गतिविधियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख प्राचार्य ई .एम .खेस्स जी के द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में शशिकांत कुजुर व्याख्याता, रजनी कुजूर व्याख्याता, राज किशोरी लकड़ा(पीटीआई), सुमन खलखो व्याख्याता एवं समस्त स्टाफ के शिक्षक शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ में इस साल शाला प्रवेश उत्सव 26 जून से 15 जुलाई तक मनाया जा रहा। इस दौरान बच्चों के प्रवेश के साथ ही विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button