राज्य समाचार

प्रोत्साहन राशि दिए जाने आवेदन 6 अगस्त तक

दुर्ग। आदिवासी विकास विभाग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हेतु प्रोत्साहन योजना (यथा संशोधित) वर्ष 2010 के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर राशि एक लाख रूपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। अतएव जिले के पात्र अभ्यर्थियों से 06 अगस्त 2024 तक आवेदन पत्र आंमत्रित किया गया है। पात्रता, शर्ते तथा आवेदन का प्रारूप विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लाक डी, भूतल, इंद्रावती भवन नवा रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ में अंतिम तिथि तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा आवेदन पत्र समय सीमा मे रजिस्टर्ड डाक से उक्त पते पर भेज सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button