राज्य समाचार

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

सीएम भूपेश बघेल ने ली आतंकवाद से लडऩे की शपथ

Spread the love

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को सुबह 11 बजे राजीव भवन, शंकर नगर, में आतंकवाद निरोधक दिवस में शामिल हुए यहां पर राजीव गांधी की 28 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आतंकवादी निरोधक दिवस पर कांग्रेसियों को शपथ दिलाई। राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा- देश में दूरसंचार और तकनीक के प्रणेता, युवाओं के आदर्श, ‘भारत रत्नÓ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। देशहित के लिए राजीव जी के त्याग और समर्पण को यह देश कभी नहीं भुला पायेगा। आज हम सबको उनकी बहुत कमी महसूस होती है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार 21 मई को भारत रत्न राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद से लडऩे का संकल्प लिया और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री शिव डहरिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि 21 मई को भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। इसे हम आतंकवादी विरोधी दिवस के रूप में मनाते है। राजीव गांधी के योगदान को देश कभी भूला नहीं सकता है। 18 साल के उम्र के लोगों को मताधिकार का अधिकार उन्होंने दिया। पंचायती राज और संचार क्रांति को मजबूत करना राजीव गांधी की सोच रही है। हम सभी ने आतंकवाद से लडऩे की शपथ राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ली है। वहीं उन्होंने चुनाव आयोग के कार्यशैली पर कहा कि पूरे देश में चुनाव आयोग के कार्यशैली पर ऊंगली उठ रही है। सभी दल ईवीएम मशीन पर शंका जाहिर कर चुके हैं। सभी राजनीतिक दलों ने सुधार लाने को कहा है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button