राज्य समाचार

देश की महिलाएं खुद गर्व से कहती हैं मोदी है तो मुमकिन है : सरोज पांडेय

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मोदी की गारंटी पूरा होने की गारंटी है: केदार कश्यप

तेंदू पत्ता संग्राहकों को 5500 मानक बोरा और फड़ मुंशियों को 25000 महीना मिलेगा : सरोज पांडेय

भाजपा नेता केदार कश्यप ने अपने संदेश में बताया है कि भाजपा की नरेंद्र मोदी की गारंटी पूरा होने की गारंटी है। विधानसभा चुनाव में जिस संकल्प को लेकर हमारे कार्यकर्ता जनाजन तक पहुंचे थे उस संकल्प को सरकार बनते ही विष्णु देव साथ की सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने बताया कि तेंदू संग्राहको को मानक बोरा 5500 रुपया करने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लिया है. हमारी सरकार ने तेंदू का पत्ता पत्ता खरीदने का भी निर्णय किया है, इसके आलावा दुरस्त अंचलों में जिन संग्राहकों का बैंक खाता नही खुला है ऐसे लोगों को नकद में भुगतान किया जाएगा. फड़ मुशियों को 25 हजार रूपये देने का वादा किया था. उसे चुनाव के बाद तत्काल प्रदान किया जाएगा.

विशुदेव सरकार से जो मांग लो वो देते हैं

कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कहा कि बीजेपी ही है जो गरीबों की सरकार है, गरीब परिवारों को स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, मूलभूत सुविधाएं देती हैं और दे रही है, महिलाओं का इतना सम्मान कि अब देश की महिलाएं खुद गर्व से कहती हैं मोदी है तो मुमकिन है, तेंदू पत्ता संग्राहकों को 5500 रु. मानक बोरा दिया जाएगा, इतनी राशि कभी नही मिली जिसे भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार ने धरातल पर लाकर दिखा दिया. हमारी सरकार जो कहती है उसे त्वरित पूरा भी करती है, हमारी साय सरकार से जो मांग लो वो देते हैं फड़ मुंशियों की मांग पर उन्हें 25 हजार महीना हमारी सरकार देगी. भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने महिलाओं को आर्थिक संबल दिया है, भाजपा की सरकार बनाकर खुशहाल भारत को भ्रष्टाचार मुक्त कर गांव शहर और देश का चहुंमुखी विकास करेंगे.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button