राज्य समाचार
CG BREAKING: नक्सलियों ने फिर किया हमला, डीआरजी जवान IED ब्लास्ट में घायल,

सुकमा- आज एक बार फिर नक्सलियों द्वारा सलातोंग में लगाए गए IED की चपेट में आने के से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का इलाज जारी है। मौक़े पर बड़ी संख्या में जवान मौजूद हैं। नक्सलियों की मौजूदगी को देखते हुए सलातोंग में जवानों ने नया कैम्प खोला हुआ है।

बता दें कि कल भी नक्सलियों ने सलातोंग में लगाया हुआ था, जिसकी चपेट में आने से दो जवान घायल हुए थे। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ़्ट किया गया था। ज़िला बल कोबरा और CRPF के जवान डब्बामर्का कैम्प से निकले थे। इस दौरान सलातोंग के नज़दीक नक्सलियों द्वारा लगाए IED की चपेट में आने से ये दो जवान घायल हुए थे। वहीं, आज एक और जवान के घायल होने की खबर से इलाके में दहशत फैला हुआ है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info
