राज्य समाचार

तंत्रा बार में पुलिस का प्रहार, मैखाने में जाम छलकाते आधी रात एक बजे तक जमी थी लड़के-लड़कियों की महफिल, नशा सिर चढ़ा तो शुरू हो गई मार-पीट

बिलासपुर। शहर के पॉश इलाके में रविवार की रात जमकर बवाल हुआ। 36 सिटी मॉल के पहली मंजिल में संचालित तंत्रा बार में मारपीट होने की खबर मिली। जांच के लिए अफसरों सहित पुलिस टीम पहुंची, तो देखा कि नियमों की धज्जियां उड़ाते हर यहां बार को तय वक्त के बाद भी संचलित किया जा रहा था। इतना ही नहीं, शराब की बोतलें और स्नेक्स भी बेधड़क परोसे जा रहे थे। बार के भीतर आधी रात एक बजे भी तेज म्यूजिक बजाया जा रहा था और लड़के लड़कियों समेत दर्जनों रईस जादे जाम छलकते फ्लोर पर डांस कर रहे थे। इस बीच कुछ में नशा सिर पर जा चढ़ा तो एक दूसरे से मारपीट शुरू कर दी और मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने मैनेजर एवं अन्य कर्मचारियों के ख़िलाफ़ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रविवार 14 अप्रैल को 36 सिटी मॉल के फ़र्स्ट फ़्लोर पर संचालित तंत्रा बार में युवक युवतियों के बीच देर रात लड़ाई झगड़े की सूचना पर पुलिस को मिली थी। जिले के पुलिस कप्तान रजनीश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के निगरानी में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन उमेश गुप्ता एवं गश्त सेक्टर अधिकारी थाना प्रभारी कोनी गोपाल सतापथी द्वारा 36 सिटी मॉल के अंदर पहुँच कर चेकिंग की गई। सूचना के अनुरूप वहां पाया गया कि 36 सिटी मॉल के बाहर लगभग छह से आठ युवक युवतियां नशे की हालत में आपस में मारपीट कर रहे थे, जो पुलिस के पहुँचते ही वहाँ से फ़रार हो गए। बार के अंदर चेक करने पर पता चला कि देर रात लगभग एक बजे तक शराब एवं खाने की सामग्री चखना बार संचालकों एवं मैनेजर के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा था। साथ ही ऊँची आवाज़ में म्यूज़िक चलाकर नशे की हालत में युवक युवतियां रात्रि 1 बजे डान्स करते हुए पाए गए। इस तरह देर रात निर्धारित समय के बावजूद बार संचालकों द्वारा शराब एवं चखने का सामान उपलब्ध कराना बार लाइसेंस के निर्धारित शर्तों के उल्लंघन करना पाया गया। साथ ही नशे में धुत युवक युवतियां देर रात लड़ाई झगड़े एवं मारपीट जैसी घटना को न्यौता देते हैं।

साथ ही इस तरह की गतिविधि कभी भी क़ानून व्यवस्था के लिए ख़तरनाक साबित हो सकती है। अतः पुलिस टीम के द्वारा मौक़े पर पंचनामा बनाकर गवाहों के समक्ष बार के मैनेजर एवं अन्य कर्मचारियों के ख़िलाफ़ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। बार संचालकों को हिदायत दी गई कि वो निर्धारित समय के बाद बार का संचालन न रखें। साथ ही मारपीट एवं लड़ाई झगड़े में चोटिल युवक एवं युवती ने थाना सिविल लाइन उपस्थित होकर सूचना दी कि दो ग्रुप के बीच में बार के अंदर ही विवाद की स्थिति निर्मित हुई और बार के बाहर सिटी मॉल के पार्किंग के आस पास दोनों ग्रुप लड़ाई करने लगे। पीड़ितों के आवेदन पर थाना सिविल लाइन में एफ़आइआर दर्ज की गई है एवं विवेचना जारी है। इस कार्यवाही में ज़ोनल गश्त अधिकारी लाइन डीएसपी मंजुलता;थाना तोरवा प्रभारी TI राहुल तिवारी, थाना सिविल लाइन से थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी गौरव ठाकुर, जगदीश राठौर एवं पेट्रोलिंग पार्टी सक्रिय रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button