राज्य समाचार

देवर निकला भाभी का हत्यारा, दोनों के बीच था प्रेम संबंध

Spread the love

बलौदाबाजार। जिले में महिला की हत्या का आरोपी उसका देवर ही निकला, जिसने पुलिस की पूछताछ में भाभी की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज उसे घटना स्थल लेकर गई और घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। फिर आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड में लिया गया।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि आरोपी युवक देवेंद्र ध्रुव का उसके भाभी पुष्पा ध्रुव के साथ प्रेम-संबंध था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद हाथापाई हुई। इस दौरान आरोपी ने अपनी भाभी को छत से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई। ईंट-पत्थर से उसके चेहरे पर लगातार प्रहार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर दीवार कुदकर भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी देवर देवेन्द्र ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड में लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बिलासपुर : छात्रा की आत्महत्या मामले में प्रेमी गिरफ्तार

वहीं बिलासपुर में पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि प्रेमी युवक द्वारा दूसरी युवती से बातचीत किए जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिससे आहत होकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

कमरे में फांसी लगाकर की थी आत्महत्या

जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला सोनसरी निवासी आयूषी कुर्रे उर्फ खुशी बिलासपुर के जरहाभाठा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 20 मार्च 2026 को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।

दूसरी युवती से बातचीत को लेकर हुआ था विवाद

इस दौरान पुलिस को पता चला कि आयूषी का मुलमुला सोनसरी निवासी दीपक खाण्डे के साथ प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन शाम करीब 6 बजे दीपक उसके कमरे से निकला था। इसके बाद आयूषी लगातार उसे मोबाइल फोन कर रही थी, लेकिन वह नहीं उठा रहा था। जांच में यह भी बात सामने आई कि दीपक खाण्डे किसी दूसरी लड़की से बातचीत कर रहा था, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी बात से आहत होकर आयूषी ने आत्मघाती कदम उठाया।

प्रेमी के खिलाफ अपराध दर्ज

सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद आरोपी दीपक कुमार खाण्डे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button