राज्य समाचार

मंगलवार को मां सर्वमंगला का आशीर्वाद लेकर कैबिनेट मंत्री लखन ने किया मंत्रालय के दायित्व का शुभारंभ

कोरबा-  छत्तीसगढ़ शासन में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने मंगलवार को मां सर्वमंगला का आशीर्वाद लेकर अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाला। विधिवत पूजा अर्चना कर अपने दायित्वों के अनुरूप कामकाज का शुभारंभ किया। वाणिज्य श्रम और उद्योग मंत्री के रूप मे कामकाज प्रारंभ करते ही श्री देवांगन सबसे पहले अपने मंत्रालय की टीम से मुखातिब हुए। उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारा छत्तीसगढ़ भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे, यही लक्ष्य लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश का उद्योग, श्रम विभाग एक महत्वपूर्ण कड़ी बनकर कार्य करेगा। प्रदेश के सभी नागरिकों की खुशहाली और प्रदेश को समृद्ध बनाने की दिशा में भी अपना शत-प्रतिशत योगदान दूंगा, ऐसा विश्वास दिलाता हूँ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button