राज्य समाचार

मुख्यमंत्री सचिवालय से लीक हो रहे कई आदेश एएसपी की सूची हो गई वायरल

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद कई नियुक्ति आदेश और अन्य निर्णय फटाफट हो रहें हैं। ऐसे में इन निर्णयों को प्रभावित करने औा आदेश जारी होने से पूर्व संबंधित अफसरों को इसकी पूरी जानकारी हो रही है।

इस संबंध में पूलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के डेढ़ दर्जन अफ सरों की सूची जारी होने के पूर्व सभी को पता चल गया। इसमें जोड़ तोड़ कर कुछ अफसर उन्हें बदलवाने का जुगाड़ अपने वरिष्ठ अफसरों और राजनीतिक लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

बताया जाता है कि पुलिस विभाग की यह सूची पिछले तीन दिनों से मुख्यमंत्री सचिवालय में पड़ी है। जो आज कल में जारी होने वाली है। यहां के कुछ अफसर पुलिस के इन अधिकारियों को इसकी पूरी जानकारी देने में लगे हैं।

मामले को लेकर यह कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री सचिवालय से लीक होने वाली खबरों की जानकरी बाहर आ रही है। ऐसे में तबादलों और विशेष नियुक्ति के अलावा कई अन्य निर्णय पहले ही वायरल होने लगे हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button