बलौदाबाजार-भाटापारा

जापान एयरलाइंस और तटरक्षक विमान में टक्कर के बाद लगी आग, 5 लोग लापता

Spread the love

नई दिल्ली। टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डे पर तटरक्षक विमान के साथ संभावित टक्कर के बाद जापान एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई। एयरलाइन ने कहा कि सभी 379 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने विमान में आग लगने की घटना के फुटेज जारी किए हैं। इनमें बचाव दल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है।

चालक दल के छह में पांच सदस्य लापता: तटरक्षक बल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

तटरक्षक बल ने कहा कि वह इस संभावना की जांच कर रहा कि उसका विमान यात्री विमान से टकराया है या नहीं। वहीं, एनएचके ने बताया कि तटरक्षक विमान के चालक दल के छह सदस्यों में पांच का अब तक कोई अता-पता नहीं है। इसने कहा कि पायलट को बाहर निकाल लिया गया है। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद हनेडा ने सभी रनवे बंद कर दिए हैं।

भूकंप (Earthquake) प्रभावितों की मदद के मिशन पर था तटरक्षक विमान

तटरक्षक विमान सोमवार को मध्य जापान में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित क्षेत्र की मदद के लिए आपूर्ति ले जाने के मिशन पर था। एनएचके के फुटेज में विमान के इंजन क्षेत्र के पास से आग की लपटें निकलती दिख रही हैं और दमकलकर्मी आग पर काबू पा रहे हैं। दमकल की करीब 70 गाड़ियों को भेजा गया। लेकिन, शाम साढ़े छह बजे (स्थानीय समय) तक विमान लगभग पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुका था। हनेडा के सभी रनवे शाम करीब छह बजे बंद कर दिए गए। कुछ उड़ानों को चिबा प्रांत के नरिता हवाई अड्डे की ओर मोड़ा जा रहा है। जापान एयरलाइंस ने बताया कि यात्री विमान या तो रनवे पर दूसरे विमान से टकरा गया या उतरने के बाद टैक्सीवे से टकरा गया। भूमि, बुनियादी ढांचा, परिवहन और पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button