बलौदाबाजार-भाटापारामनोरंजनराष्ट्रीय खबरें

शाहरुख खान की अगली फिल्म का टीजर रिलीज, नाम और रिलीज़ की तारीख भी बताई

शाहरुख़ खान बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. शाहरुख ने कुछ समय पहले अपनी आने वाली फिल्म पठान का टीजर रिलीज करके इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की थी. अब शाहरुख ने अपनी एक और फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. उनकी ये फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ आने वाली है. शाहरुख ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म डंकी का ऐलान कर दिया है. भले ही किंग खान फिल्म जीरो के बाद बिग स्क्रीन पर नजर नहीं आए हो लेकिन उनकी वापसी के साथ ही उनके पास फिल्मों की लाइन लग चुकी है। पठान के अलावा शाहरुख ने दो और फिल्मों में नजर आने वाले है।

शाहरुख खान ने ट्वीट के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह राजकुमार हिरानी से फिल्म के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. शाहरुख ने लिखा- डियर राजकुमार हिरानी सर, आप तो मेरे सांता क्लॉज निकले. आप शुरु करो मैं टाइम पर पहुंच जाऊंगा. बल्कि मैं तो सेट पर ही रहने लगूंगा. आखिरकार आपके साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड हूं. आप सभी के लिए 22 दिसंबर 2023 को डंकी लेकर आ रहा हूं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब बॉलीवुड के यह दो बड़े दिग्गज साथ काम करने जा रहे हैं। इस के अलावा इस फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले है।फिल्म ‘डंकी’ ‘डॉन्की फ्लाइट’ के कॉन्सैप्ट से जुड़ी होगी। जब गैर कानूनी तरीके से कोई व्यक्ति किसी देश में जाने के लिए अवैध तरीका अपनाता है, इसी समस्या को डंकी फ्लाइट कहा जाता है। इस फिल्म को जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स मिलकर प्रेजेन्ट करेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button